कानपुर, जून 30 -- सरसौल। महाराजपुर के हाथीपुर के गोलू हत्याकांड में करीब 10 दिन बाद भी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। गांव में खड़े आरोपी पक्ष के करीबियों के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बवाल किया। मंदिर के बगल में चल रही मीट की दुकान तोड़फोड़ करते हुए बंद करा दी। इतना ही नहीं मौके पर खड़ी एक डीसीएम को 50 से अधिक लोगों ने पलटाने की कोशिश की। आरोप है कि एक बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। इससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। वाहनों में तोड़फोड़ करते लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- महाराजपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़घटना का ...