हापुड़, सितम्बर 6 -- दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी के पदाधिकारियों ने गांव बदनौली में दलित समाज के लोगों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने हमले में घायल गोलू की उपचार के दौरान मौत पर दुख जताया, साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि बदनौली में दलित समाज पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। दिन दहाड़े अवैध असलों से फायरिंग करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। साथ ही दोषियों के घरों पर बुल्डोजर कार्यवाही की भी मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...