गोलू की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
कानपुर, जून 20 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर के हाथीपुर में युवक की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है जबकि दो आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस की धीमी जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। भाई कुलदीप ने चेतावनी दी है कि हत्यारें जल्द गिरफ्तार न हुए तो परिवार समेत सड़क पर आत्महत्या कर लेंगे। महाराजपुर के हाथीपुर गांव निवासी गोलू सिंह की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया था। मां प्रेमा ने गांव के इशाक, नवीन व छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया था। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इशाक और नवीन का परिवार ताला लगाकर फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.