बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगतपुर वार्ड-एक निवासी 23 वर्षीय रविश कुमार को मंगलवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार घायल कर देने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना को लेकर घायल के पिता रामाशीष चौधरी के द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका पुत्र रविश कुमार गांव में घूम-घूमकर कबाड़ी करीद का काम करता है। सोमवार की शाम वह कचरा का सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया की घायल के पिता द्वारा दिए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 209/26 दर्ज कर आरोपित की पहचान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.