धनबाद, जून 29 -- सोनारडीह में केबल लुटेरों की गोली से घायल पंप हाउस के ऑपरेटर उमेश रविदास को बेहतर इलाज के लिए रविवार को सेंट्रल अस्पताल से दुर्गापुर रेफर कर दिया। मामले में सोनारडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पूर्व तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में गठित एसआइटी के महुदा सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- सोनारडीह में केबल लुटेरों ने बीसीसीएल के पंप ऑपरेटर को मारी गोली अब तक गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात लगभग डेढ...