गोली से घायल तीर्थ पुरोहित की मौत
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे की सोमवार की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकाश दुबे को चार मई की रात बाइक सवार दो बदमाश ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर फरार हो गए थे। उनकी पत्नी ने दोनों बेटों और बहू के खिलाफ संपत्ति विवाद में साजिश रचने के आरोप में कीडगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस तीर्थ पुरोहित की मौत के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
वारदात का विवरण चौखंडी निवासी 60 वर्षीय तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे चार मई की रात करीब सवा दस बजे घर के बाहर काली मंदिर के पास बैठकर कुछ लोगों से बात कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और प्रकाश दुबे को चार गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार शाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.