मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लौतन गांव में गुरुवार की देर रात बदमाशों की गोली से घायल भोला सिंह (70) की इलाज के दौरान सोमवार को एसकेएमसीएच में मौत हो गई। गोली किसान के मुंह में लगी थी। वारदात में दीपलाल साह की मौके पर ही मौत हो गई थी।मेडिकल से पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भोला सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। भोला सिंह को तीन पुत्र व चार पुत्री है। बड़े पुत्र पप्पू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी।घटना के चार दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ और बुजुर्ग का कोई कसूर नहीं था। बेखौफ बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.