बांदा, दिसम्बर 20 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में गोली लगने से घायल हुए किसान की हालत में सुधार हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दूसरे दिन भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गरग पुर निवासी 55 वर्षीय राजाभइया शुक्रवार की शुबह लगभग साढ़े पांच बजे पशुबाड़े मवेशियो को चारा रखने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी।जिससे वह घायल हो गया। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर हड्डी मे फसी गोली निकाल दी। थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.