चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा। जिले के टोन्टो थाना में तैनात जवान की रविवार की रात इंसास रायफल की गोली लगने से मौत हो गयी । जवान का नाम अजय किशोर खाका है , वह गुमला जिले के रायडीहका निवासी रहने वाला था । पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है । घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा घटनास्थल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। शव को चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए लाया गया है। घटना के कारणों को ले कर अलग अलग तरह की चर्चाएं है । वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। इसलिए इंसास राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रविवार रात वह अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.