बदायूं, मार्च 18 -- क्षेत्र में सैलून संचालक समीर को दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल का बरेली में ऑपरेशन कर फेफड़े के बीच फंसी गोली को निकाल दिया है। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सेहत में सुधार तो आ गया है लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। खुलासा न होने से पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की पूर्वाह्न करीब ढाई बजे बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव ईखखेड़ा में सैलून संचालक समीर को अज्ञात बदमाश दो गोली मारकर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल समीर को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,लेकिन परिजनों ने बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सिर के नजदीक होकर गोली निकलने की वजह से डॉक्टर ने रात में ही ट्रीटमेंट शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.