हाथरस, मार्च 26 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में अवैध पिस्टल से चली गोली पेट में लगने से घायल युवक ने बुधवार को उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव बरसै निवासी रजित सोलंकी (26) पुत्र रामवीर अपने फुफेरे भाई रन्नू निवासी हतीसा के साथ 23 मार्च को घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। पुलिस के मुताबिक रजित का चचेरा भाई मोहित पिस्टल लेकर वहां पहुंचा व उन्हें दिखाने लगा। मोहित का पिता करन सिंह उर्फ कलुआ सासनी कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है। एक महीने पहले ही पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की थी। रन्नू पिस्टल देखने लगा व उसने मैग्जीन बाहर निकाल ली, लेकिन एक गोली चैंबर में फंसी रह गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.