गोली लगने की घटना में दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज
बेगुसराय, जून 5 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर में गुरुवार को एक युवक को गोली मारे जाने की घटना में खोदावंदपुर थाना में दो युवकों के विरुद्ध कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष अख्तर हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी दोनों युवक जख्मी युवक का दोस्त और उसका ग्रामीण है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। बताते चलें कि गुरुवार की संध्या गोली लगने से खोदावंदपुर गांव के वार्ड नं 5 निवासी 21 वर्षीय आनंद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हत्या की नीयत से किया युवकों पर हमला यह भी पढ़ें- गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.