मधुबनी, मई 15 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालापट्टी बरही गांव में बीते दिनों बाराती जा रहे दो युवकों पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि कालापट्टी बरही गांव में बारात जा रहे मनोहर कुमार महतो व जितेन्द्र महतो को गोली मारकर जख्मी करने के आरोपी रतन महतो पिता गजन महतो जिसे चौकीदार के निगरानी में इलाज चल रहा था को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जिसमें बताया कि उसने जिस पिस्तौल से गोली चलाई थी वह उसके घर के बगल झाड़ी में छुपा दिया गया है। पुलिस टीम ने उस झाड़ी से पिस्टल बरामद कर लिया है और गिरफ्तार रतन महतो को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...