गोली मारने वाले जेठ को मुठभेड़ में पकड़ा
हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। प्रतापपुर मजरा टिकरी गांव में छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले जेठ को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बघौली सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली कि प्रतापपुर मजरा टिकरी निवासी 25 वर्षीय मंजू पत्नी रामसेवक को उसके जेठ राजकुमार ने पीठ में गोली मार दी। परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी कछौना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति रामसेवक की तहरीर पर कछौना थाने में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुघेना फाटक की ओर से निकलकर लखनऊ जाने की फिराक में है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.