मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- कांटी। दामोदरपुर में वीरेंद्र कुमार को गोली मारने के मामले में नामजद अभियुक्त सुभाष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि सुभाष समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। तीन आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि एक फरवरी को बदमाशों ने वीरेंद्र कुमार को गोली मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...