गोली मारने के बाद डाफी की ओर भागे बदमाश
वाराणसी, जून 11 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। अवलेशपुर के सौरभ विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में रोहनिया पुलिस कैमरे खंगालने में जुटी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बाइक सवार बदमाश गोली मारने के बाद अखरी होते हुए डाफी की ओर भागे। टोल प्लाजा के पहले ही दूसरा रास्ता पकड़ लिया। घटना के पीछे अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जितेंद्र कुमार समेत तीन भाइयों में पैसे के विवाद के कारण को लेकर भी जांच में जुटी है। एक जमीन की बिक्री 80 लाख में हुई थी। तीनों भाइयों में 10-10 लाख रुपये का बंटवारा हुआ था। 50 लाख रुपये जितेंद्र कुमार के खाते में ही थे। इस पैसे से ही जितेंद्र ने एक बहन की शादी भी कराई थी। शेष पैसे को लेकर तीनों भाइयों में विवाद होता रहता था। जितेंद्र कहता था कि अख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.