लखनऊ, दिसम्बर 13 -- काकोरी, संवाददाता। पारा की कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार देर रात घर मे घुसकर युवती को गोली मारने वाले प्रेमी आकाश कश्यप का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस उसके परिवारीजनों के संपर्क में है और पड़ोसी जनपद उन्नाव, हरदोई व बाराबंकी में टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती स्टेज डांसर की हालत में सुधार के बाद दूसरे दिन डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। वह मोबाइल नंबर बंद कर फरार है। एक टीम सरोजनीनगर गौरी बाजार में रहने वाले उसके परिवारीजनों के भी संपर्क में है। अस्पताल से लौटने के बाद पीड़िता की सुरक्षा के लिए कॉलोनी में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है और सर्विलांस टीम की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.