मोतिहारी, मार्च 26 -- चिरैया। सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को सामूहिक रूप से गाली देते हुए गोली मारने की धमकी देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया है। उसके विरुद्ध चिरैया थाना में एक एफ आई आर दर्ज कराई गई है। एफआईआर चांदसी राम के आवेदन पर दर्ज की गई है। जिसमें सेमरा गांव निवासी उपेन्द्र सिंह को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...