मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सकरा थाना के नेमोपुर गांव के निकट 31 मई 2019 को राजन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह समस्तीपुर जिला के पूसा थाना के महमदपुर देवपार गांव का रहने वाला था। मामले पुलिस को सही गवाह नहीं मिला। इस कारण जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय ने आरोपित पीयर थाना क्षेत्र के पीपर पतिया गांव के अखिलेश यादव को 13 मार्च को बरी कर दिया।पुलिस ने मामले की चार्जशीट में छह लोगों को गवाह बनाया था। इसमें से पांच गवाही में मुकर गए, जिन्हें पक्षद्रोही करार दिया गया। वहीं, एक ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने दबाव देकर गवाह बनाया। राजन के पिता नागेश्वर राय ने एक जून 2019 को सकरा थाना में एफआईआर कराई थी। इसमें अखिलेश को नामजद किया था। उसने कहा था कि 31 मई 19 को दोपहर 12 बजे उसका 22 वर्षीय पुत्र राजन एटीएम से रुपये निकाल...