पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा हबीबगंज गौटिया के रहने वाले दलित विकास पुत्र रामचरन शनिवार को अपने दोस्त नितिन मिश्रा के साथ उसकी बहन के घर से वापस आ रहे थे। भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास उन्हें बाइक से आए कपिल पांडे ने रोक लिया। कपिल के साथ दो लोग और थे। आरोप है कपिल ने गाली गलौज के बाद विकास के साथ जेल में हुए विवाद को लेकर मारपीट शुरु कर दी। इस पर विकास और नितिन भागने लगे। आरोप है कपिल पांडे ने जान से मारने की नियत से विकास के पैर में पीछे से गोली मार दी। उसके बाद कपिल पांडे अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो गया। दोस्त नितिन ने गोली लगने से घायल विकास को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। विकास का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विकास की मां ओमवती उर्फ भगवती पत्नी रामचरन की ओर से कपिल पांडे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.