मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। औराई के जोका पुल के निकट बीते वर्ष 29 जून को अस्पताल संचालक मो. निजामुद्दीन को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस आरोपित पानापुर के आकाश कुमार की पहचान परेड नहीं करा सकी है। इसका लाभ आरोपित को मिला और कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।पुलिस ने लूट की घटना के तीन दिनों के बाद गांजा के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पास से अस्पताल संचालक से लूटा गया मोबाइल व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई थी। पुलिस ने केस रिकार्ड में इसका उल्लेख नहीं किया है। इसका लाभ देते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-दस शैलेंद्र कुमार-प्रथम के कोर्ट ने आरोपित आकाश को दो अप्रैल को सशर्त जमानत दे दी। इन शर्तों में उसे दस हजार के प्रतिभूति के बंध पत्र के साथ दो जमानतदारों को संबंधित कोर्ट में पेश करना होगा। इसमें एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.