गोली मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लूटपाट के दौरान गोली मारने के मामले में वांछित अपराधी आशुतोष कुमार उर्फ बाबू सिंह को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात औराई थाना क्षेत्र से उसे दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपित कटरा थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव निवासी सुजीत सिंह का पुत्र है।
मामले का विवरण पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2019 की शाम करीब छह बजे औराई के बिशुनपुर और भैरवस्थान के बीच अपराधियों ने महेश स्थान गांव निवासी फिरोज अख्तर को निशाना बनाया था। अपराधियों ने रास्ते में रोककर उनके साथ लूटपाट की। फिरोज ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी थी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाई मामले में औराई थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.