औरंगाबाद, मई 9 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज रोड स्थित उचौली इंडियन बैंक शाखा में शुक्रवार को बैंक सुरक्षा गार्ड की गोली से बैंक रिकवरी एजेंट राजेंद्र पासवान की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र नीतीश कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बैंक सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महुआईंन निवासी बलेन्द्र सिंह के पुत्र सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राथमिकी के अनुसार, राजेंद्र पासवान रोज की तरह शुक्रवार सुबह बैंक पहुंचे थे। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गार्ड ने बंदूक से गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.