गोली मारकर भेजा उड़ा दूंगा...पत्नी की हत्या कर मानस ने ऑटो चालक की कनपटी से सटाए थे दो असलहे
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 22 -- यूपी के लखनऊ में बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने जिस आटो से आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचकर पत्नी दिव्या की गोली मार कर हत्या की उस ऑटो चालक को गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ऑटो चालक ने पुलिस बताया कि पत्नी को गोली मारने के बाद मानस तुरंत ऑटो पर सवार हुआ। उसने कहा कि तत्काल उसे हुसड़िया स्थित घर पहुंचा दो। मना किया तो मानस ने दोनों असलहे कनपटी पर सटा दिए और गोली मार कर भेजा उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक आटो चालक मिर्जापुर जनपद के कछुआ गांव का रहने वाला प्रमोद है। वह करीब 15 साल से हुसड़िया चौराहे के पास पार्क के पास रहता है। पहले टेंपो चलाता था अब कुछ साल से आटो चला रहा है। अक्सर मानस उन्हें मोहल्ले में आते जाते दिखता था। बुधवार रात मानस ने तीन दिन के लिए आटो बुक किया था। कहा था कि उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.