जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय गांव में शनिवार की रात जेनरेटर चोरी करने के दौरान एक युवक को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, मैजिक और दो बाइक बरामद की गई। सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि अल्हदिया बाजार में पुलिस टीम जांच कर रही थी। तभी पता चला कि जेनरेटर चोरी के दौरान गोली मारने वाले आरोपी पुनः घटना करने के लिए सिकरारा की तरफ से कंधी चौराहे से होते हुए शेखपुर नहर रोड पकड़कर बदलापुर की तरफ जा रहे हैं। घटना में प्रयुक्त मैजिक और दो मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। पुलिस ने शेखपुर बगीचे के पास मुखबिर खास के साथ बाग में मौजूद आम के पेड़ की ओट मे छिपकर कंधीकला की तरफ से आने वाली गाड़ियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी ही देर के बाद कंधीकला की तरफ से दो मोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.