अररिया, जुलाई 14 -- भरगामा, एक संवाददाता अकरथापा वार्ड संख्या-8 में बीते रविवार को सीसीटीवी कैमरे को लेकर हुए विवाद में हुए कट्टे से फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित मो. साकिब ने भरगामा थाना में दिए आवेदन में गांव के मो. सद्दाम सहित आठ नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग गई थी । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गयी। आवेदन में कहा गया था कि सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का मो. सद्दाम लगातार विरोध कर रहा था और कैमरा हटाने की धमकी दे रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. सद्दाम जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल रहा है ...