भागलपुर, मई 27 -- गोली फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मधुरापुर बाजार में एक वस्त्रालय के पास सोमवार की रात लगभग दस बजे दो बाइक सवार ने दो गोली फायरिंग की। ग्रामीण सहित दुकानदार ने तुरंत भवानीपुर पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि दुकानदार ने बताया कि मधुरापुर गांव के एक युवक से जमीन विवाद है लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं था उसके द्वारा ही गाली-गलौज कर फायरिंग दहशत फैलाने के लिए की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दोनों बाइक पर चार पांच लोग थे, उसको चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया फुटेज में कट्टा लहराते हुए है, लेकिन गोली फायरिंग करते कोई नहीं दिख रहा, न कोई खोखा मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...