गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर
फतेहपुर, मई 14 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के निधवापुर मजरे परसेठा गांव में बुधवार रात बारात की अगवानी के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। डीजे पर गोली चल जावेगी गाना चल रहा था। डांस को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी डंडे चल गए। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में फेरे संपन्न हुए। गुरुवार सुबह पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु की है। गांव निवासी गुलाब निषाद की बेटी की बुधवार को शादी थी। किशनपुर थाना के गिरधरपुर गढ़ा गांव से बारात आई थी। यह भी पढ़ें- देर रात्रि तक बज रहा डीजे तय समय पर देर शाम बारात पहुंच गई थी। बारात का रीति रिवाज के अनुसार स्वागत सम्मान हुआ। इसके बाद अगवानी की तैयारी शुरु हुई। डीजे की धुन पर अगवानी शुरु हुई। बाराती डीजे पर डांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.