नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले में हुए पुलिस एनकाउंटर का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रेप-मर्डर, ड्रग्स की तस्करी और बांग्लादेश से घुसपैठ जैसे गंभीर मामलों में पुलिस को पूरी आजादी दी गई है। यह बयान उस समय आया जब उत्तर दिनाजपुर में एक नाबालिग लड़की के रेप और हत्या के आरोपी 47 साल के व्यक्ति को पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया। एनकाउंटर के करीब छह घंटे बाद पूर्वी मिदनापुर जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि क्या पुलिस अपने हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत करेगी? उनकी बंदूकें किस काम की हैं? इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने साफ निर्देश दे दिए हैं। बांग्लादेश से घुसपैठ, ड्रग्स और नशीले पदार्थों के व्यापार-तस्करी तथा रेप और हत्या के मामलों में अध...