गोली चलाने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार रात को सैलून संचालक को गोली मारने वालों की पहचान में मधुबनी थाना पुलिस जुटी है। परन्तु पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग अब तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि युवक सैलून बंद कर पैदल चूनापुर स्थित अपना घर जा रहा था। इस दौरान मोबाइल पर वह किसी से बात करने लगा। इतने में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और सैलून संचालक से मोबाइल छीनने लगे। जिसका युवक ने विरोध किया। जिसपर एक बाइक बदमाश ने सैलून संचालक पर गोली चला दी। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने कहा कि अभी मोबाइल छिनतई को गोली चलाने का ही मामला लग रहा है। परन्तु पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस पकड़ में होंगे। बता दें कि मंगलवार रात को चूनापुर निवासी मुकेश कुमार ठाकुर को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.