गोली चलाने वाले आरोपी से पुलिस ने बरामद किया असलहा
बस्ती, जून 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के रौतापार मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में नामजद तीनों आरोपी जेल में निरूद्ध हैं, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि न्यायालय की अनुमति पर कस्टडी रिमांड लेकर आरोपितों की निशानदेही पर बरामदगी की गई है। इसके बाद तीनों आरोपितों को फिर से जेल में दाखिल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.