औरैया, मार्च 17 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव में सोमवार देर शाम गोली चलने की अफवाह से इलाके में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और कोतवाली पुलिस के साथ रुरुगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि जांच में फायरिंग की सूचना पूरी तरह झूठी निकली और मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का पाया गया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। प्रारंभिक जांच में कहीं भी गोली चलने के साक्ष्य नहीं मिले। पड़ताल में सामने आया कि विवाद समोसा लेने को लेकर शुरू हुआ, जो पुरानी चुनावी रंजिश के चलते बढ़ गया।जानकारी के अनुसार देवराव निवासी कमल विशम्भर सिंह गांव में समोसे की दुकान चलाते हैं। कछपुरा निवासी सचिन समोसा लेने दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान नौशाद उर्फ छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.