समस्तीपुर, मई 12 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के देशरी कर्रख बांध पर सोमवार की रात गोली कांड में जख्मी साखमोहन निवासी गोपाल सिंह के पुत्र राहुल कुमार उर्फ पनिया द्वारा पुलिस के समक्ष दिए फर्द बयान के आधार प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें पतैलिया निवासी संजीव सिंह के पुत्र गौरव कुमार उर्फ बुटन, बेगूसराय जिला के चुसनी, गंगौली निवासी सुरेश महतो का पुत्र रौशन कुमार को नामजद एवं एक अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

घटना की जानकारी प्राथमिकी में कहा है कि 21 मई की रात्रि वे हरिचक के तरफ स्थित ढाबा से खाना खाकर अपने दोस्त सोनू कुमार के साथ बाइक से घर आ रहे थे। ज्योहिं देशरी कर्रख बांध पर बजरंगबली मंदिर के निकट पहुंचे तभी दो बाइक पर नामित व अज्ञात मेरे बगल में आया और सभी एकाएक गोली चलाने लगा। एक गोली मेरे पैर में लगी और मैं बेहोश हो गया।

आरोप और धमकी प्...