मधुबनी, मई 18 -- फुलपरास, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र के कालापट्टी बरही गांव में बीते दिनों बाराती जा रहा दो युवकों पर चली गोली कांड के एक अभियुक्त को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताए कि कालापट्टी बरही गांव निवासी रविन्द्र महतो उर्फ कालिया को थाना के पुअनि निरंजन कुमार ने दल बल के साथ नेपाल सीमा क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...