गोली एवं पथराव करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी असलहा जब्त
चंदौली, अप्रैल 20 -- चंदौली, संवाददाता। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा में दो पक्षों में हुई मारपीट एवं लाइसेंसी असलहे से फायरिंग मामले में शामिल 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाइसेंसी असलहा, कारतूस और लाठी-डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा ग्राम में बीते रविवार 19 अप्रैल को पुरानी रंजिश और बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष की ओर से घर की छत पर चढ़कर लाइसेंसी असलहे से अंधाधुंध फायर कर दिया गया था। घटना में कुल 15 लोग चोटिल हुए थे। असलहे का छर्रा आधा दर्जन लोगों के पैर में लगा था। घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.