बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- तीन आरोपित हुए फरार, पुलिस ने की एफआईआर परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र का विजयपुरा गांव में मंगलवार की रात गोलीबारी की आवाज से दहल गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तलाशी में हथियार बरामद किये। तीन आरोपित कोहरे का फायदा उठाकर भाग गये। धर्मराज, रंजीत और रामराज के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रात को गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। जहां से फायरिंग की गयी थी। पुलिस उस घर में छापेमारी के लिए पहुंची। तभी तीन लोग घर से निकलकर भाग गये। घर से कुछ बरामद नहीं हुआ। खोखा भी नहीं मिला है। तलाशी के दौरान गांव के तालाब के पास बने एक कमरे से एक लोडेड देसी कट्टा व नौ कारतूस बरामद किये गये। तीन फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.