बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत जिल्ला पुनर्वास वार्ड संख्या-10 में बुधवार को दिनदहाड़े 10-15 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की। दुकान में तोड़फोड़ की और खुलेआम दहशत फैलाई। इस सनसनीखेज घटना को लेकर सिंहमा नगर निगम वार्ड-18 निवासी श्यामपरी देवी ने मटिहानी थाना में लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र श्रवण कुमार जिल्ला पुनर्वास वार्ड-10 में किराये की दुकान लेकर ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार करता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हथियार से लैस अपराधी दुकान में घुस आए और बिना किसी डर के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने दुकान में रखे नगद रुपये, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामान को पूरी तरह नष्ट कर दिया। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग जान बचाकर इधर-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.