गोलीबारी में तीन गिरफ्तार, पिस्टल, स्कार्पियो वाहन जब्त
धनबाद, मई 29 -- कतरास। आकशकिनारी ग्राउंड के पास 27 मई की रात आपसी रंजिश में हुई मारपीट व फायरिंग मामले में कतरास पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी बाघमारा डीएसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने कतरास थाना कांड संख्या 152/26 दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपितों में आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार ठाकुर एवं करण कुमार दास शामिल हैं। पुलिस ने आनंद यादव की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, दो खोखा और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर अमित यादव और विकास बजरंगी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद 3-4 राउंड हवाई फायरिंग की गई। यह भी पढ़ें- आकाशकिनारी गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, छह हिरासत में फायरिंग के दौरान तौसिफ अंसारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.