औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर रसोईया गांव के समीप सोमवार को हुई गोलीबारी के मामले में घायल सुनील कुमार पांडे के भाई प्रमोद कुमार पांडे के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज बयान के अनुसार सोमवार को दोनों भाई शादी का सामान खरीदने स्कूटर से अंबा गए थे और लौटने के दौरान एक उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से उनके स्कूटर में धक्का मार दिया तथा आगे जाकर रोक लिया। जब वे कार के पास पहुंचे तो ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने सुनील कुमार पांडे को गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...