बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को जख्मी कर दिया था। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि जख्मी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक आरोपित सिपाह गांव निवासी जितेन्द्र पासवान उर्फ जीते को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। जख्मी हर्षकांत यश भी आधा दर्जन कांडों का अभियुक्त है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष व अन्य शामिल थे। इधर, परिजनों ने जितेन्द्र को निर्दोष बताया है। मंगलवार को दर्जनों लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरुप्रकाश पासवान से मिलकर इंसाफ की गुहार लगायी है। परिजनों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.