मुंगेर, सितम्बर 23 -- पुरानी रंजिश ----------- यह भी पढ़ें- गोलीबारी में 8 साल का मासूम जख्मी, पुलिस ने खोखा किया बरामद, छापेमारी तेज फोटो मुंगेर 9-युवतियों को जागरूक करती पुलिस दीदी स्कूल, कोचिंग के बाहर पुलिस दीदी रख रही हैं नजर, मदद का भरोसा ​मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल देने तथा महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुंगेर पुलिस ने एक खास पहल की है। बिहार के मुख्यमंत्री एवं बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में मुंगेर पुलिस द्वारा पुलिस दीदी टीम का गठन किया गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद के दिशा-निर्देशन में यह टीम लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। ​बुधवार को पुलिस दीदी टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष गश्ती-सह-जा...