जहानाबाद, अप्रैल 1 -- अरवल, निज संवाददाता। घनश्याम होटल के पास गोलीबारी के मामले में अरवल पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी के तहत पुलिस ने चार लोगों को उठाकर पूछताछ की। इस दौरान पटना जिले के इमामगंज से दो लोगों एवं करपी से दो लोगों को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया। जहां सभी लोगों से गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि होटल संचालक पर गोली चलाने के मामले में चार लोगों को लाया गया था। पूछताछ के बाद फिलहाल सभी लोगों को पीआर बॉंड पर छोड़ दिया गया है उसके बाद आगे की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। आगे भी इन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी। गोलीबारी के मामले में नामजद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.