लातेहार, फरवरी 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोलीताड़ मंदिर के समीप गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के मासीलांग गांव निवासी कैलाश उरांव एवं शांति देवी एक बाइक से चंदवा स्थित नगर मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान गोलीताड़ गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई,जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.