सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- बल्दीराय, सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी त्रिवेणी यादव और राजेश कुमार शामिल है। इस घटना में घायल दिलीप कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद गुरुवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया था। नौ अप्रैल की रात तेरहवीं निमंत्रण को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दिलीप कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- दूसरे पक्ष का भी एक आरोपित गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल गंभीर रूप से घायल दिलीप को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.