फतेहपुर, जून 29 -- बिंदकी। छह दिन पूर्व सीतापुर गांव में हुए गोलीकांड में घायल महिला के ससुराल और मायका पक्ष में रार बनी है। अनहोनी की आशंकाओं पर पुलिस ने महिला की सुरक्षा बढ़ाई है। जिसका इलाज अभी चल रहा है और खतरे से भी बाहर है। घटना के मुख्य आरोपी पिता को जेल भेजने के बाद पुलिस को महिला के बयानों का इंतजार है। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में छह दिन पूर्व पिता रामखेलावन उर्फ रामविलास ने घरेलू कामकाज को लेकर बहू प्रियंका उर्फ मनीषा के साथ विवाद हुआ था। जिसमें उसके बेटे की हस्तक्षेप से पिता आक्रोशित हो उठा था और बेटा व बहू पर गोली चला दी थी। बेटे की मौत के बाद बहू जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को तीन दिन में ही पकड़कर खुलासा कर दिया था लेकिन अभी भी महिला के बयानों का इंतजार बना हुआ है। बताते है कि महिला अब खत...