रुडकी, जुलाई 17 -- कलियर, संवाददाता। बाजूहेड़ी गांव में रंजिश में लाइसेंसी पिस्टल से भाई को गोली मारने के आरोपी प्रधानपति की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अभी तक इस मामले में घायल पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बाजूहेड़ी गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी का अपने सगे भाई राजेश सैनी उर्फ राजू से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की देररात दोनो के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस बीच किशोर सैनी ने लाइसेंसी पिस्टल से भाई पर गोली चला दी थी। गोली कंधे और गले के बीच में जा लगी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...