गोलीकांड में किशोर की मां ने अपने भाई पर कराया केस
उन्नाव, जून 12 -- चकलवंशी। गोलीकांड में बेटे के घायल होने पर उसकी मां ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। माखी थाना क्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव के रहने वाले मामा मुनेश्वर के घर छह दिन पहले बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रसूलवापुर गांव निवासी श्यामू का दस साल का बेटा आशू नानी जगदेई के साथ ननिहाल आया था। गुरुवार रात उसके मामा मुनेश्वर ने सामने खड़े किशोर पर तमंचा से फायर झोंक दिया। हाथ में गोली लगने से किशोर जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए लोग दौड़े, लेकिन वह मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर भांजे को मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा मासूम घटना की जानकारी पर किशोर आशू की मां सन्नो ने पुलिस को मुनेश्वर के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.