उन्नाव, मार्च 12 -- अचलगंज। हड़हा बाजार से पनीर लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक पर दिनदहाड़े तमंचा से फायर कर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया। जबकि घटना का मुख्य आरोपित अभी पुलिस पकड़ से दूर है। घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हुए एक्सरे में गोली लगने की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस दोबारा एक्सरे करवा रही है। अचलगंज थाना क्षेत्र के जगनू पुरवा तिघरा गांव के रहने वाले 19 वर्षीय लवकुश अपने चचेरे भाई अंकित व मकुआखेड़ा गांव के छोटा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर हड़हा बाजार से पनीर खरीद कर वापस गांव जा रहे थे। अभी वह गांव से एक किमी पहले घसिल पुरवा निकट पुलिया के पास पहुंचे थे कि पहले से गाड़ा लगाकर बैठे चार बदमाशों ने तमंचा से फायर झोंक दिया। तभी बाइक चला रहे लवकुश के हाथ...