उन्नाव, मार्च 12 -- अचलगंज। हड़हा बाजार से पनीर लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक पर दिनदहाड़े तमंचा से फायर कर जानलेवा हमला किए जाने के मामले पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है। घायल हुए युवक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हुए एक्सरे में गोली लगने की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस दोबारा एक्सरे करवा रही है। बतातें चलें कि अचलगंज थाना क्षेत्र के जगनू पुरवा तिघरा गांव के रहने वाले 19 वर्षीय लवकुश अपने चचेरे भाई अंकित व मकुआखेड़ा गांव के छोटा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर हड़हा बाजार से पनीर खरीद कर वापस गांव जा रहे थे। अभी वह गांव से एक किमी पहले घसिल पुरवा निकट पुलिया के पास पहुंचे थे कि पहले से गाड़ा लगाकर बैठे चार बदमाशों ने तमंचा से फायर झोंक दिया। तभी बाइक चला रहे लवकुश के हाथ व प्राइवेट पार्ट में जाकर गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.