मेरठ, जुलाई 7 -- सरधना। ताजिए के जिम्मेदार के साथ हुए गोलीकांड के विरोध में रविवार को सरधना में ताजिए नहीं उठे। दो बजे ताजिए उठने थे, लेकिन ताजिया स्थल पर पुलिस सुरक्षा न होने से लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने ताजिए न उठाने का निर्णय भी ले लिया। लोगों ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो सरधना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी ने सराय अफगनान पहुंचकर लोगों की बात सुनी और सुरक्षा का विश्वास दिलाया। आश्वासन के बाद करीब पांच बजे ताजिए उठे और जूलूस निकाला गया। ऊंचापुर से निकाले जाने वाले ताजिए के जिम्मेदार कादिर बेग को देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। आरोप है इस घटना के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती और ताजियों के पास पुलिस पिकेट नहीं लगाई। इसे लेकर ताजिए निकालने वाले जिम्मेदार लोगों में रोष फैल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.